फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Don't let the exam dominate you, focus on revision.

Rampur News: परीक्षा को खुद पर न होने दें हावी, रिवीजन पर दें ध्यान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Don't let the exam dominate you, focus on revision.
रामपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। अच्छे नंबर लाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत में जुटे हुए हैं। कई बार सिलेबस को लेकर तनाव की स्थिति में आने पर छात्र विषय से भटक जाते हैं। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। शिक्षकों का कहना है कि एकाग्र मन और समय के सदुपयोग और अनुशासन से परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। रामपुर विद्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरडी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के डर को खुद पर हावी न होने दें। साल भर में जो पढ़ा है, अब सिर्फ उसका रिवीजन करें। इन बातों का रखें ध्यान
विज्ञापन

एक टाइम टेबल बनाएं और उसे फॉलो करें। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे जरूरी है कि समय निश्चित करें।
- अपने बनाए नोट्स की मदद से पढ़ें। इससे बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी।
-प्रैक्टिस पेपर हल करें। प्रैक्टिस पेपर हल करने से आपको परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलेगी। परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के बारे में भी पता चलेगा।
- विषयों के रिवीजन पर विशेष ध्यान दें। अगर आपको किसी विषय को लेकर उलझन है तो शिक्षकों से मदद लें।
- परीक्षा का डर हावी न होने दें। खुद पर भरोसा रखें। समझकर चीजों का याद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed