फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dog bites child, died

कुत्तों के झुंड ने बालक पर किया हमला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
dog bites child, died
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के जामिनगंज गांव में घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया, लेकिन अन्य साथी भाग गए। सात वर्षीय बच्चे को कुत्तों ने दबोच कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। किसी तरह कुत्तों से बचकर घर पहुंचे बच्चों ने घटना की जानकारी बालक के परिजन को दी लेकिन जब तक परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया बालक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जामिनगंज गांव निवासी राकेश का घर गांव की बाहरी दिशा में है। घर के पीछे सेमल का पेड़ है। राकेश का सात वर्षीय बेटा सौरभ मंगलवार की दोपहर कुछ बच्चों के साथ खेलता हुआ सेमल के फल बीनने के लिए गया था। इसी दौरान वहां घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। साथ गए बच्चे तो किसी तरह से भाग कर घर पहुंच गए लेकिन सौरभ कुत्तों से घिर गया। कुत्तों ने बालक के शरीर को जगह-जगह से नौचकर जख्मी कर दिया। उधर बच्चों के बताने पर सौरभ के दादा वीर सिंह और दादी उसे बचाने के लिए आ गए लेकिन कुत्तों ने कब्जा नहीं दिया। बाद में चाचा रिंकू लाठी-डंडे लेकर पहुंचा और कुत्तों को भगाकर बालक को छुड़ाया लेकिन तब तक सौरभ मरणासन्न हो चुका था। बालक को गंभीर तौर पर लहुलहान अवस्था में सीएचसी ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके चलते परिजन का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। शव घर पहुंचा तो हाहाकार मच गया। उसके घर ग्रामीणों का तांता लग गया। बालक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में था जिसके चलते दोपहर बाद बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed