{"_id":"640cda4bda409ec8af0398f4","slug":"document-not-complete-of-prd-workers-rampur-news-c-15-1-81989-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रेनिंग लेने के बाद चले गए पीआरडी के कई जवान, सत्यापन के लिए ढूंढ रहा है विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रेनिंग लेने के बाद चले गए पीआरडी के कई जवान, सत्यापन के लिए ढूंढ रहा है विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्रशिक्षण मिलने के बाद पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवान अपने अभिलेख देना ही भूल गए हैं। कोरोना संक्रमण के समय कई पीआरडी जवान बाहर चले गए जिस वजह से उनके अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो सका था। अब विभाग को डाटा फीड करने के लिए अभिलेखों की जरूरत पड़ रही है, लेकिन जवानों का पता नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जवान तत्काल अपने अभिलेखों को सत्यापित करवा ले, अन्यथा उनके आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
जिला युवा कल्याण विभाग में कुल 875 पीआरडी जवान दर्ज हैं। इन जवानों को सुविधाओं से लेकर डयूटी तक सभी कुछ इस विभाग से तय होता है। कुछ साल पहले पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 2019 में इनके अभिलेखों का सत्यापन किया गया था। इसके बाद कोरोना की लहर आ गई और फिर इनका सत्यापन नहीं हो सका। इसके बाद इनमें से कुछ पीआरडी जवान बाहर चले गए। जिस वजह से वे अभिलेखों के सत्यापन से वंचित रह गए थे। ऐसे में विभाग के अधिकारियों को इस साल सभी पीआरडी जवानों का सत्यापन करने के लिए कहा गया है। ऐसे में जिला युवा कल्याण विभाग के अधिकारी जय सिंह ने सभी से विभाग में आकर अपने अभिलेखों का सत्यापन करने के लिए कहा है। जिला युवा कल्याण विभाग के अधिकारी जय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए जवान जिन्होंने अब तक डाटा फीड कराने के लिए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं उनको महानिदेशालय प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग अंतिम अवसर देगा। जिसमें सभी लोग अपने प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पैन कार्ड, शपथ पत्र आदि लेकर विभाग को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि यदि अभिलेख समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं उनके आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।