फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   doctors strike

स्वास्थ्य सेवाएं ठप, मरीज परेशान

Sat, 25 Mar 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मिलक में सीएचसी प्रभारी डा. दशरथ के साथ मंगलवार को हुई मारपीट और   स्टाफ के साथ गाली-गलौज  के मामले में आरोपियों की  गिरफ्तारी न होने  पर  पूरे जिले  के सरकारी अस्पताल के  डाक्टर और स्टाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। 

मंगलवार को मिलक सीएचसी में  कुुछ लोगों  दुर्घटना में घायल को मृत घोषित करने पर इस युवक को जीवित बताते हुए डाक्टर  सीएचसी प्रभारी डा. दशरथ व स्टाफ के साथ मारपीट की  थी। यही नहीं डाक्टर  को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़ डाले थे। इस तरह की वारदात के बाद  डाक्टरों सहित  पूरे स्टाफ अन्य कर्मचारी संगठनों ने बुधवार को   सीएमओ  आफिस में पीएमएस संघ की बैठक आयोजित कर गुरुवार से पूरे जिले में  स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने का ऐलान किया था। जिसमें  जिले के समस्त संगठन के प्रतिनिधि फार्मेसी  संघ, मेडिकल एड पब्लिक हैल्थ ,चतुर्थ कर्मचारी संघ, राजकीय नर्सेज संघ, अर्बन मलेरिया फाइलेरिया कर्मचारी संघ  सभी लोगों  ने  हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


 गुरुवार को इमरजेंसी और पोस्टमार्टम छोड़कर स्वास्थ्य  सेवाएं ठप कर दी गईं और जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। आरोपी लोगों पर मेडिकल  पोक्टेशन एक्ट के तहत कार्रवाई करने  की मांग की  है। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने तक हड़ताल और अनिश्चित कालीन धरना  प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। डाक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने की  भी मांग की है। पुलिस द्वारा एक भी  आरोपी की गिरफ्तार नहीं करने पर आक्रोश  जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसको लेकर  दूसरे दिन भी सरकारी अस्पताल का काम ठप रहा।  डाक्टरों का धरना जारी रहा।  इस  दौरान मरीजों को काफी  दिक्कते आ रही है।  सीएमओ डा एसएल सारस्वत, सीएमएस डा आरके ढल  के अलावा डिप्टी सीएमओ डा. राकेश  चंद्रा. डा. बीसी सक्सेना, डा. एमसी  गर्ग, डा. अनवर सादात, डा. राजकुमार,  राजीव अग्रवाल, डा. प्रदीप  वार्ष्णेय, डा. ममता कुमारी, डा. महजवी खानम, .  डा एसएम कमल, डा. विनय  कुमार, डा. संतोष कुमार, डा. मानिक अग्रवाल, डा.  मोहम्मद असलम,  डा  इंद्रकांत वर्मा, घनश्याम दास यादव, अनिल सक्सेना, दीपक  त्यागी,  प्रेमप्रकाश, भीम सिंह, दिनेश कुमार, रघुवीर सरन, चंद्रपाल सिंह,   निहारिका, कुसुम यादव, आशा मौर्य, अभिषेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।  धरना   लगातार जारी था। इस दौरान  महिला अस्पताल में आने वाली  महिलाओं को भी काफी दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed