{"_id":"619150e2b210f7353b138be8","slug":"do-not-get-confused-even-if-the-vaccine-is-not-applied-you-will-get-ration-rampur-news-mbd409441553","type":"story","status":"publish","title_hn":"न हों भ्रमित, नहीं लगा है टीका तो भी मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न हों भ्रमित, नहीं लगा है टीका तो भी मिलेगा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पूर्ति अधिकारी के पदनाम के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहे एक मैसेज ने राशन कार्ड धारकों के साथ-साथ राशन विक्रेताओं तक को बेचैन कर दिया है। मैसेज में कोरोना रोधी टीका न लगवाने वाले लोगों को राशन न देने की बात कही गई है। जिसके बाद राशन विक्रेता भी असमंजस में पड़ गए कि किस आधार पर पात्रों का राशन न दिया जाए तो वहीं जब लोगों को पता चला तो उनमें भी खलबली मच गई। हालांकि पूर्ति अधिकारी ने कहा है कि सभी राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण किया जाएगा।
जिले के राशन विक्रेताओं के पास व्हाट्सएप के माध्यम से एक मैसेज पहुंचा। जिसमें राशन कार्ड धारक के परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना रोधी टीकाकरण का प्रमाणपत्र साथ में न होने पर 20 नवंबर को होने वाले राशन वितरण में राशन न देने की बात कही गई थी। इस मैसेज को पूर्ति अधिकारी के हवाले से जारी किया गया था। जिसके बाद राशन विक्रेताओं ने इसकी सूचना कार्ड धारकों को भी देनी शुरू कर दी।
इसके बाद कार्ड धारकों में खलबली मच गई तो वहीं राशन विक्रेता भी असमंजस में पड़ गए कि इस प्रकार कैसे राशन न दिया जाए। हालांकि पूर्ति अधिकारी ने इस प्रकार के किसी भी मैसेज को भेजने से इनकार किया है। लिहाजा जिले का कोई भी राशन कार्ड धारक भ्रमित न हो सभी कार्ड धारकों को राशन दिया जाएगा। पूर्ति अधिकारी ने इस मैसेज की जांच कराने की बात भी कही है।
विज्ञापन
--
-जिले में कोरोना टीकाकरण कम हुआ है। इसे बढ़ावा देने के लिए राशन विक्रेताओं से भी सहयोग लिया जा रहा है कि वो कार्ड धारकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कार्ड धारकों को स्वयं भी कोरोना की संभावित तीसरी नजर के मद्देनजर वैक्सीन की डोज ले लेनी चाहिए। टीकाकरण न कराने पर राशन न देने को लेकर कोई संदेश हमारे द्वारा नहीं भेजा गया है। इसकी जांच करवाई जाएगी कि ये मैसेज कैसे जारी हुआ। सभी कार्ड धारकों को राशन दिया जाएगा, लेकिन सभी कार्ड धारकों से अपील है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण कराएं। -अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी