फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   do fast with worship

खरना के साथ निर्जल उपवास रखा

Tue, 17 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 17 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
do fast with worship
छठ पर्व की जिले भर में धूम मचनी शुरू हो गई है। खरना के साथ ही सोमवार से निर्जल उपवास किया गया। मंगलवार को महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगीं। साथ ही सुख और शांति की कामना करेंगी। सूर्यदेव की उपासना का त्योहार छठ पर्व की धूम जिले भर में मचनी शुरू हो गई है। चार दिन के इस त्योहार का सोमवार को दूसरा दिन था।
विज्ञापन



दूसरे दिन खरना का आयोजन किया गया। दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रतधारी दिनभर का उपवास रखने के बाद शाम को भोजन करते हैं। इसे ‘खरना’ कहा जाता है। प्रसाद के रूप में गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर के साथ दूध, चावल का पिट्ठा और घी चुपड़ी रोटी बनाई जाती है।
विज्ञापन



मंगलवार की शाम को छठ पर्व को लेकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों और अन्य स्थानों पर घाटों को सजाया गया है। ज्वाला नगर स्थित कृष्णा मंदिर, रजा टेक्सटाइल्स, राम मनोहर लोहिया पार्क में घाटों को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed