{"_id":"614f72e68ebc3e01f9263b81","slug":"dm-told-about-planing-rampur-news-mbd403978975","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ग्रामीणों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ग्रामीणों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने ग्राम पंचायत भोजीपुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों से बातचीत की। साथ ही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी प्रदान की।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह गांव बंबू विलेज के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां के लोग बांस के माध्यम से उपयोगी उत्पाद तैयार करने में माहिर हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करें। गांव में विद्यालय न जाने वाली किशोरियों के बारे में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक की यह संयुक्त जिम्मेदारी है कि वह ऐसी किशोरियों का विद्यालय में दाखिला कराएं और उन्हें शिक्षा व्यवस्था से जोड़ें। इसके बाद जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में संचालित कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में बातचीत की। साथ ही अध्यापकों से पाठ्यक्रम, पुस्तकों की उपलब्धता और बच्चों को पढ़ाने के ढंग आदि के बारे में जानकारी की।