फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dm teli about court of coduct

प्रत्याशियों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ

Sun, 04 Oct 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 04 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में पहले चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। साफ कहा कि यदि आचार संहिता का कहीं उल्लंघन किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र में जिला पंचायत के 12 वार्डों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नौ अक्तूबर को मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। रविवार को दोनों ब्लाकों के जिला पंचायत सदस्य एवं बीडीसी पद के उम्मीदवारों की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि सभी उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। शांतिपूर्वक प्रचार-प्रसार करें। मतदान के दिन भी भाईचारे का माहौल बनाये रखें। चुनाव प्रचार में पूजा स्थलों का प्रयोग न किया जाए। मतदाताओं को रिश्वत देकर, डरा धमका कर आतंकित करके या शराब का प्रलोभन देकर मत प्राप्त करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना अनुमति के असलहे के साथ चुनाव प्रचार करने पर तथा अनाधिकृत रूप से चल रहे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान से 48 घंटे पूर्व चुनाव का प्रचार बंद कर दिया जाएगा। एसपी साधना गोस्वामी ने कहा निष्पक्ष निर्वाचन कराने के लिए पुलिस विभाग का पूरा प्रयास होगा। मुख्य विकास अधिकारी अमित किशोर, उप निदेशक कृषि डा. वीरेन्द कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सप्तऋषि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed