{"_id":"617af6091e67b170ec2987bb","slug":"dm-stopped-the-salary-of-the-manager-of-skill-development-mission-rampur-news-mbd4077544143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रोका कौशल विकास मिशन के मैनेजर का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रोका कौशल विकास मिशन के मैनेजर का वेतन
विज्ञापन
रामपुर कलक्ट्रेट सभगार में एसडीएम और तहसीलदार के साथ बैठक करते डीएम रविंद्र कुमार मांदड़। संवा?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन और रोजगार) आयोग की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाधिकारी ने कैशल विकास मिशन के मैनेजर का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही रोजगार प्लान तैयार न करने वाले आठ विभागों को शीघ्र ही प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड किए गए कार्मिकों के विवरण की समीक्षा की। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति कुमार मिश्र ने बताया कि आठ विभागों के अतिरिक्त समस्त विभागों से रोजगार प्लान प्राप्त हो गया है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा इन विभागों को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल अपने कार्यालय से संबंधित रोजगार, स्वरोजगार का प्लान भेजें, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप जनपद का रोजगार प्लान तैयार किया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों को पुन: निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग अपने कार्यालय का रोजगार प्लान सेवायोजन पोर्टल पर अपलोड करें।
साथ ही यदि उनके कार्यालय के रोजगार प्लान के आकड़ों में किसी भी प्रकार की वृद्धि होती है, तो उसको पुन: सेवायोजन पोर्टल पर अपडेट करें तथा जिला सेवायोजन कार्यालय को भी अवगत कराएं। कार्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम की जा रही भर्ती में शासनादेशों का पूर्ण रूप से पालन करने के भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आरसेटी द्वारा वर्ष 2019 से 2021 तक प्रशिक्षण प्राप्त 1462 की सूची सत्यापन के लिए उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
सत्यापन में 773 ने अवगत कराया कि उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ है और 526 से दूरभाष पर संपर्क नहीं हो पाया और 163 लोगों को रोजगार नही मिल पाया, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि 163 अभ्यर्थियों से पुन: संपर्क कर उनको रोजगार मेलों के माध्यम से सेवायोजित कराएं। कौशल विकास मिशन द्वारा विगत तीन वर्षों के प्रशिक्षण उपरांत नियोजित प्रशिक्षार्थियों की सूची सेवायोजन कार्यालय को उपलब्ध न कराने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मैनेजर कौशल विकास मिशन की तब तक वेतन रोकने के निर्देश दिए कि जब तक वह सूची उपलब्ध न करा दें।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आरसेटी द्वारा संचालित होने वाले कंप्यूटर अकाउंटेंसी प्रशिक्षण के लिए 1788 तथा ब्यूटीशियन व्यवसाय के लिए 2098 पंजीकृत अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना प्रेषित की गई। आरसेटी निदेशक शुएब ने कहा कि एसएमएस का अच्छा परिणाम प्राप्त हो रहा है और 150 अभ्यर्थियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए संपर्क किया जा चुका है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।