फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dm reached madarpur and known about situation

डीएम पहुंचे मदारपुर गांव, स्थिति का लिया जाएजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
dm reached madarpur and known about situation
शाहबाद। बारिश से फसलों को हुए नुकसान और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों की स्थिति का जायजा लेने गांव पहुंच गए। इस दौरान रामगंगा और कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा। साथ ही ग्रामीणों से नदी पार न जाने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार को बारिश के दौरान डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने तहसील क्षेत्र के मदारपुर गांव में पहुंचकर फसल नुकसान तथा ग्रामीण जनों के क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति का जायजा लिया। गांव पहुंच कर उन्होंने किसानों से फसल नुकसान के बारे में बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया। नियमानुसार फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने में भरोसा दिलाया।इ स दौरान डीएम ने ऐसे ग्रामीण जिनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। उन सभी के परिजनों से बातचीत की। तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी लाभान्वित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। स्थिति का जायजा लेते समय मदारपुर से होकर गुजरने वाली रामगंगा नदी के तट पर भी डीएम पहुंचे। तथा जलस्तर के बारे में अधिकारियों और ग्रामीण जनों से जानकारी प्राप्त की। नदियों के जलस्तर के दृष्टिगत ग्रामीणों से नदी के तटीय क्षेत्र में न जाने और खेतों पर नदी पार करके न जाने को कहा। ग्रामीणों से कहा कि क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के बजाय वे सभी पंचायत भवन या विद्यालय में बनाए जा रहे शेल्टर होम में स्थिति सामान्य होने तक निवास करें। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को खाद्यान्न भी वितरित किया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार सोनी, सीओ अतुल कुमार पांडेय समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed