{"_id":"62322e1b284edc281d2c0d14","slug":"dm-known-about-problems-of-industrialist-rampur-news-mbd4218152165","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों के द्वार पहुंचे डीएम, अफसरों को दिए समस्याओं के निस्तारण के आदेश.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों के द्वार पहुंचे डीएम, अफसरों को दिए समस्याओं के निस्तारण के आदेश.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिलाधिकारी उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के लिए औद्योगिक आस्थान परिसर में पहुंच गए। उन्होंने उद्यमियों के साथ बैठक की और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उद्यमियों ने बिजली, पानी और सड़कों की समस्याएं रखीं जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रामपुर शहर स्थित रोशन बाग औद्योगिक आस्थान परिसर में उद्यमियों के साथ बैठक की। डीएम ने रोशन बाग औद्योगिक आस्थान में औद्योगिक प्लाटों की संख्या, एप्रोच रोड, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में उपायुक्त उद्योग और उद्यमियों से जानकारी की। साथ ही उद्यमियों से अपने उद्योग के बेहतर संचालन के दौरान उनकी सामूहिक और व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वाति मेंथॉल यूनिट-एक का भी निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह सहित अन्य अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।