फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   DM inspected the bus stand, opened the closed gate

Rampur News: डीएम ने किया बस अड्डे का निरीक्षण, बंद गेट खुलवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the bus stand, opened the closed gate
रामपुर। रोडवेज बस स्टेशन पर लंबे समय से गेट नंबर दो बंद पड़ा हुआ था। इस गेट को डीएम ने खुलवा दिया है। इस गेट से नैनीताल जाने वाली बसों की आवाजाही होगी। डीएम ने कहा कि किसी भी गेट पर जाम नहीं लगना चाहिए। बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान डीएम ने रोडवेज अफसरों को ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज बस स्टेशन के तीन गेट हैं। दो गेट बरेली रोड पर और एक गेट नैनीताल रोड पर है। रोडवेज प्रशासन ने कई साल पहले नैनीताल रोड के गेट को बंद कर रखा था। इसकी वजह से नैनीताल जाने वाली बसें ज्यादातर बाहर से ही निकल जाया करती थीं। रविवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह रामपुर रोडवेज बस अड्डे पहुंच गए, जहां उन्होंने बसों के संचालन की स्थिति के बारे में रोडवेज कर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर बिलासपुर की तरफ जाने वाली बसों और यात्रियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने लंबे समय से बंद पड़े गेट नंबर 2 को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। कहा कि इसी गेट से बिलासपुर की तरफ बसों का आवागमन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज बसें बस अड्डे के अंदर से होकर जानी चाहिए। डीएम ने कहा कि अफसर इसका सख्ती से पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

डीएम लिया चुनावी तैयारियों का जायजा
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने दयावती मोदी एकेडमी पहुंचकर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अलग-अलग कमरों में मतदान और मतगणना के लिए विभिन्न चरणों के लिए प्रशिक्षण की प्रक्रिया और बारीकियों को जाना। इस दौरान अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed