{"_id":"60ce3b2b8ebc3e32cd742a3a","slug":"dm-inspected-kosi-barraj-rampur-news-mbd392824154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर के निर्माणाधीन कोसी बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर के निर्माणाधीन कोसी बैराज का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी ने कोसी नदी पर निर्माणाधीन बैराज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता नहर खंड से बैराज के कार्य में प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की।
लालपुर में कोसी नदी पर बनाए गए अस्थाई पुल को हटाए जाने के बाद लोगों को आवागमन में होने वाली असुविधा के समाधान के बारे में भी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अधिशासी अभियंता नहर खंड सहित अन्य अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने लोगों के आवागमन की सुविधा के दृष्टिकोण से वैकल्पिक व्यवस्था की संभावना के बारे में निर्माणाधीन बैराज के उपयोग पर भी बातचीत की। जिलाधिकारी द्वारा मौके के निरीक्षण के बाद मानक के अनुरूप अग्रिम निर्णय लिए जाएंगे। निर्माणाधीन लालपुर पुल के संबंध में भी जिलाधिकारी द्वारा शासन स्तर से धन आवंटन के लिए लगातार पत्राचार एवं समन्वय किया जा रहा है, ताकि यथाशीघ्र धन की उपलब्धता होने पर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो सके और आमजन को आवागमन के दृष्टिकोण से होने वाली असुविधा से छुटकारा मिल सके।
इसके साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी ने लालपुर डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता नहर खंड को प्राणपुर और ईश्वरपुर सहित अन्य बाढ़ संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा। इस दौरान रामजी मिश्र, एसडीएम सदर सचिन राजपूत, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।