{"_id":"57acd4684f1c1bce75ee4da5","slug":"dj-vehical-sieze","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार में डीजे लगा वाहन जब्त करने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार में डीजे लगा वाहन जब्त करने पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस द्वारा डीजे वाहन रोके जाने पर कांवड़िये भड़क गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहन के आगे लेटकर जाम लगा दिया। इस दौरान कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। मौके पहुंचे कोतवाल ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर डीजे वाहन को कोतवाली ले आए और डीजे को जब्त कर लिया। किसी तरह जाम खुलवाया। इस दौरान आधे घंटे तक रामपुर-बाजपुर मार्ग अवरुद्ध रहा।
गुरुवार की सुबह नगर के शिव मंदिर से कांवड़िये गंगा जल लाने के लिए वाहन में डीजे लगाकर ब्रजघाट को प्रस्थान कर रहे थे। डीजे की आवाज सुन पुलिस स्वार-रामपुर मार्ग पर मौके पर पहुंच गई। डीजे वाहन को रोक कर कोतवाली ले जाने लगी। पुलिस द्वारा वाहन को पकड़ कर ले जाते देख कांवडिये भड़क गए और पुलिस के खिलाफ आक्रोशित होकर प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी।
पुलिस जबरन वाहन को ले जाने लगी तो कांवड़िये डीजे वाहन के आगेे लेट गए। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कांवड़ियों और पुलिस के बीच नोकझोंक होती रही। सूचना पर भाजपा वरिष्ठ नेता नगर अध्यक्ष महेंद्र सैनी, अधिवक्ता दिलीप अरोरा सहित कोतवाल हरीश चंद्र जोशी मौके पर पह़ुंच गए और आक्रोशित कांवड़ियों को डीजे पर कोर्ट द्वारा प्रतिबंध का आदेश बताते हुए उन्हें शांत कराया। तब जाकर पुलिस डीजे वाहन को कोतवाली ले आई और डीजे को जब्त कर लिया गया। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि डीजे स्वामी ने नोटिस के बावजूद भी डीजे किराए पर दिया है जिसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।