{"_id":"5ff8b99e8ebc3e319451c6d8","slug":"divyang-car-driver-accused-of-chewing-soldier-s-finger-rampur-news-mbd37543792","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग कार चालक पर सिपाही की अंगुली चबाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग कार चालक पर सिपाही की अंगुली चबाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। गश्त के दौरान पुलिस ने एक कार चालक से पूछताछ की। जिस पर कार चालक और पुलिस कर्मियों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिस और कार चालक में हाथापाई भी हो गई है। आरोप है कि इस दौरान दिव्यांग कार चालक ने सिपाही की अंगुली में दांत से काट लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। कार चालक ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पश्चिम बंगाल के जनपद नदिया की तहसील जयपुर के गांव मानिककला निवासी तापश ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ ढकिया जा रहा था। ढकिया जाते समय चौकी क्षेत्र के गहनी तिराहे पर कार लेकर खड़ा हुआ था। इस दौरान ढकिया पुलिस गश्त पर थी। तिराहे के पास कार खड़ी होने पर पुलिस ने चालक से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। आरोप है कि पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर चालक बिगड़ गया। इस पर पुलिस ने चालक को कार से निकालकर पीटना शुरू कर दिया। जिस पर चालक ने भी सिपाहियों के साथ हाथापाई की। आरोप है कि चालक ने एक सिपाही जयवीर सिंह अंगुली में दांत से काट दिया। पुलिस आरोपी दिव्यांग युवक तापश को ढकिया चौकी ले गई। बाद में उसे शाहबाद कोतवाली ले आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है। बाद में एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। तापश के साथ कार में बैठी महिला का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी बात के अभद्र व्यवहार किया और कार्रवाई भी कर दी। तापश ने भी पुलिस पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने टोके जाने पर पुलिस के साथ अभद्रता की और एक सिपाही की अंगुली में दांत से काटा है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले ठीक था किसी हादसे में वह दिव्यांग हो गया है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी पहले से बना हुआ है।