फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   District topper Ajay wants to become a PCS officer

Rampur News: पीसीएस अधिकारी बनना चाहते हैं जिला टॉपर अजय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
District topper Ajay wants to become a PCS officer
रामपुर। इंटर की परीक्षा में 96.40 अंक हासिल कर जिले में पहला और प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में आठवां स्थान हासिल करने वाले अजय कुमार ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने नियमित 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। अजय ने हाईस्कूल में भी जिले की टॉप टेन सूची में दूसरा स्थान हासिल किया था। अजय के पिता किसान हैं। शनिवार को घोषित यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में रामपुर के श्री हरि इंटर काॅलेज के छात्र अजय कुमार ने 96.40 फीसदी अंक हासिल किए। पटवाई थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी किसान दलपत सिंह के पुत्र अजय विज्ञान वर्ग के छात्र हैं। उनके पिता गांव में ही खेती करते हैं। अजय के तीन बहनें और एक भाई है। अजय की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अजय अपने पिता दलपत सिंह और मां परमेश्वरी देवी के साथ काॅलेज पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि उनके पास फोन भी नहीं है। वह अपने भाई के मोबाइल से ही काम चलाते हैं। उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बनाया है। 10वीं की परीक्षा आदर्श कृषक इंटर काॅलेज किरा से 92.83 फीसदी अंक से पास की थी। तब अजय का जिले में दूसरा स्थान आया था। अजय ने कहा कि स्नातक के बाद उनका सपना पीसीएस अधिकारी बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और परिजनों को दिया। उसकी सफलता से बहन यशोदा, गीता और नेहा के साथ ही भाई राकेश काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed