फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   district panchayat president election today

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, तैयारियां पूरी

Wed, 06 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
district panchayat president  election today
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। कलेक्ट्रेट में होने
विज्ञापन
वाले चुनाव के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा और फिर इसके बाद मतगणना कराई जाएगी। शाम तक परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पिछले काफी समय से प्रक्रिया चल रही थी। इसी प्रक्रिया के तहत अब बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होगा और अपराह्न तीन बजे तक मतदान किया जा सकता है।


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रामपुर में समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह को जबकि मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने अपने करीबी सदस्य लाल सिंह को मैदान में उतारा है। 35 सदस्यों वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लेने की बात कही गई है।


चुनाव कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। यहीं पर मतगणना भी होगी। चुनाव से लेकर परिणाम घोषित करने तक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह खुद यहां मौजूद रहेंगे। चुनाव के लिए बुधवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। इसका जायजा जिलाधिकारी के साथ ही अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने भी लिया।


मतों की गणना अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed