{"_id":"67c362c5e07d6a00dc026a47","slug":"district-panchayat-issued-list-of-new-rates-of-maps-and-sought-objections-rampur-news-c-282-1-rmp1004-140674-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला पंचायत ने नक्शों की नई दरों \nकी सूची जारी कर मांगीं आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला पंचायत ने नक्शों की नई दरों की सूची जारी कर मांगीं आपत्तियां
Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत ने ग्रामीण इलाकों में मकान या फिर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने के लिए नक्शों की नई दर निर्धारित कर सूची जारी कर दी है। साथ ही इस पर आपत्ति भी मांगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उनके अनुमोदन के बाद नई दर लागू हो जाएंगी।
300 वर्ग मीटर तक जमीन पर भवन बनाने में किसी भी तरह के नक्शे की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इससे अधिक क्षेत्र में बनने वाला भवन (आवासीय या कॉमर्शियल) पर जिला पंचायत ने नक्शा अनिवार्य कर दिया है। नियम को अब पंचायत सख्ती से लागू करने की तैयारी है। दो माह पहले जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें निजी स्रोत से आय बढ़ाने पर मुद्दा भी उठा था।
बैठक में ही जिला पंचायत सदस्यों ने भवनों के नक्शों के संबंध में पूर्व से निर्धारित शुल्क की दरों में वृद्धि करने की सहमति दी थी। जिसके बाद जिला पंचायत की ओर से शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव भी तैयार किया है। प्रस्ताव था कि अब 300 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल से ज्यादा क्षेत्र में भवन के निर्माण में नक्शे के शुल्क की दरों पर वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा पार्किंग शुल्क, वर्तमान में आवासीय भवन के नक्शे के लिए 10 रुपये प्रतिवर्ग मीटर की दर से शुल्क है, जिसमें 15 रुपये की वृद्धि कर कुल 25 रुपये किया जा रहा है। इसी तरह कॉमर्शियल भवन में 20 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से नक्शे का शुल्क निर्धारित है। जिसमें और 30 रुपये की वृद्धि कर कुल 50 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से नक्शे का शुल्क बढ़ाया जा रहा है।जिला पंचायत ने इन दरों को जारी करते हुए आपत्ति मांगी है। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।