फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   District hospital's oxygen plant will be inaugurated tomorrow

जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का कल होगा उद्घाटन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
District hospital's oxygen plant will be inaugurated tomorrow
रामपुर। जिला अस्पताल में स्थापित एक हजार एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में बचाव व उपचार के संसाधनों को विकसित करते हुए जिला अस्पताल में एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। प्लांट का निर्माण पीएम केयर फंड से किया गया है। इस ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन सात अक्तूबर बृहस्पतिवार को किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि सात अक्तूबर को देश भर में पीएम केयर फंड से निर्मित कई ऑक्सीजन प्लांटों का उद्घाटन एकसाथ किया जाएगा। इसमें हर प्रदेश से एक ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश में लखनऊ के एक ऑक्सीजन प्लांट उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअली किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि रामपुर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे। इस दौरान विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सभी लोग सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed