{"_id":"8b043cad6013039261f1fcf972a7db6e","slug":"district-government-will-take-oath-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्याें का शपथ ग्रहण आज, तैयारी पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्याें का शपथ ग्रहण आज, तैयारी पूरी
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। हाल ही में गठित जिले की नई सरकार
विज्ञापन
गुरुवार से सक्रिय होकर कामकाज शुरू कर देगी। जिला पंचायत सभागार में
गुरुवार को नई सरकार के चेयरमैन व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला पंचायत का चुनाव निपट चुका है। 35 सदस्यों वाली जिला पंचायत का चेयरमैन भी चुना जा चुका है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों का कार्यकाल बुधवार को खत्म हो गया। अब नया कार्यकाल गुरुवार से शुरू होगा। कार्यकाल शुरू होने से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
इसके लिए तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया गया है। इस दौरान नए जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। नई सरकार एक्टिव होते ही जिला पंचायत की फिजा भी बदल जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
साथ ही अफसरों को भी बुलाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 11 बजे से शुरू होगा।