फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute regarding digging of grave on school land

Rampur News: विद्यालय की भूमि पर कब्र खोदे जाने को लेकर हुआ विवाद, प्रशासन ने निपटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute regarding digging of grave on school land
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के लखीमपुर गांव में विद्यालय की भूमि पर नाथ संप्रदाय के ग्रामीण का शव दफनाने के लिए कब्र खोदे जाने लेकर गांव में विवाद पैदा हो गया। ग्राम प्रधान के पति द्वारा समझाए जाने के बावजूद नाथ ग्रामीण नहीं माने तब सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद एसडीएम और सीओ समेत राजस्व अमला गांव पहुंच गया। पैमाइश कराने पर भूमि स्कूल की निकली, जिसके बाद वास्तविक कब्रिस्तान की भूमि पर ग्रामीण का शव दफनाया जा सका।
विज्ञापन

स्वार कोतवाली क्षेत्र के लखीमपुर गांव में नाथ संपद्राय के कई परिवार रहते हैं। नाथ संप्रदाय में मृत शरीर को दफनाने की परंपरा है। इसके चलते इनका गांव में ही कब्रिस्तान भी है। बुधवार को तड़के निकटवर्ती गांव छपर्रा निवासी 55 वर्षीय हरिओम पुत्र चेतनाथ का निधन हुआ तो उनके परिजन बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे शव दफनाने के लिए लखीमपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में कब्र की खोदाई करने पहुंच गए। ग्राम प्रधान पति रामवीर पाल को जब पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए और नाथ लोगों को बताया कि कब्र जहां खोदी जा रही है, यह जगह विद्यालय की है। इसलिए यहां कब्र न खोदकर अपने कब्रिस्तान की भूमि पर ही खोदें। बताते हैं कि प्रधान पति की बात को नाथ ग्रामीणों ने अनुसना कर दिया और कब्र की खोदाई जारी रखी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम प्रधान प्रति रामवीर पाल की सूचना पर एसडीएम अवनीश कुमार और सीओ अनुज चौधरी लेखपाल और कोतवाल कोमल सिंह के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मौजूदगी में लेखपाल ने पैमाइश की तब पता चला कि भूमि स्कूल की है। अधिकारियों ने नाथ संप्रदाय के लोगों को समझाया तब वह मान गए और कब्रिस्तान में मृतक का शव दफनाने पर राजी हो गए। कुछ ही देर में शव दफना भी दिया गया। एसडीएम अवनीश कुमार ने बताया कि मामले का निपटारा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article