{"_id":"6aa30e9442f714cf57019720","slug":"dispute-over-fetching-water-from-a-handpump-siblings-attacked-after-intruders-barged-into-their-home-rampur-news-c-282-1-smbd1026-179763-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद, घर में घुसकर भाई-बहन पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर विवाद, घर में घुसकर भाई-बहन पर हमला
Fri, 11 Sep 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
टांडा। ग्राम रामनगर लतीफपुर में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद चार लोगों ने घर में घुसकर भाई-बहन पर चाकू, पाटल और डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सौप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर की सुबह करीब छह बजे उसका पुत्र मनीष सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गया था। इसी दौरान पड़ोस की कामिनी से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि कामिनी ने मनीष को जातिसूचक शब्द कहे और पत्थर फेंककर मारने लगी। शोर सुनकर सौप्रसाद की पुत्री निशा मौके पर पहुंची और मनीष को घर के अंदर ले आई।
तहरीर के अनुसार, करीब 15 मिनट बाद कामिनी, राजा, योगेश और आकाश कांबोज एक राय होकर घर में घुस आए। आरोपियों ने मनीष और निशा पर चाकू, पाटल और डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को आरोपियों से बचाया।
विज्ञापन
सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।