{"_id":"65c3f73c354e7938db09272e","slug":"dispute-over-construction-of-crematorium-pradhan-injured-in-fight-rampur-news-c-282-1-smbd1025-115486-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: श्मशान घाट निर्माण को लेकर विवाद, मारपीट में प्रधान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: श्मशान घाट निर्माण को लेकर विवाद, मारपीट में प्रधान घायल
Thu, 08 Feb 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
भोट। ग्राम प्रधान द्वारा जमीन खरीदकर श्मशान घाट बनाये जाने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा जमकर हंगामा किया । विवाद बढ़ने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर हमला बोल दिया। हमले में ग्राम प्रधान घायल हो गए। घायल प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के शहादरा उर्फ थूनापुर ग्राम प्रधान महंत रामअवतार लोधी गांव के मजरा केशोनगली के सामने करीब ढाई बीघा जमीन पर श्मशान घाट बनवा रहे हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे ग्राम प्रधान निर्माण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामग्री लेकर आ रहे थे। आरोप है कि केशो नगली गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए । ग्रामीणों का आरोप है कि थूनापुर गांव में श्मशान घाट की सरकारी भूमि है और उसी पर श्मशान घाट बनना चाहिए। वह अपने गांव के पास श्मशान घाट का निर्माण नहीं होने देंगें। आक्रोशित महिलाओं सहित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया, इस दौरान चालक फरार हो गया। ग्राम प्रधान की कार में भी तोड़फोड़ कर दी और ग्राम प्रधान पर भी हमला बोल दिया। जिसमें ग्राम प्रधान घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि श्मशान घाट के निर्माण को विवाद बढ़ने पर किसी ने ग्राम प्रधान पर लाठी से हमला कर दिया। जिसमें ग्राम प्रधान घायल हो गए। घायल ग्राम प्रधान को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। मौके पर शांति है, सुरक्षा को लेकर फोर्स तैनात कर दी गयी है।