फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dispute on the death of labour

सेवानिवृत्त श्रमिक की मौत पर हंगामा

Tue, 30 Apr 2019 12:40 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Tue, 30 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
dispute on the death of labour
लक्ष्मीनारायण यादव का फाइल फोटो।

विज्ञापन
 रुद्र-बिलास चीनी मिल के बीमार श्रमिक की सोमवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा एक साल से वेतन न देने पर समय से सही उपचार न होना बताते हुए चीनी मिल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत किया। जीएम ने मृतक के परिजनों को तीस हजार रुपये का भुगतान देकर मामले को निपटाया। 

जिला गोपालगंज के थाना विजयीपुर के ग्राम कोलचक्र निवासी लक्ष्मी नारायण यादव (71) स्थानीय रुद्र बिलास चीनी मिल में बतौर श्रमिक काम करते थे। उनका परिवार चीनी मिल कालोनी में ही रहता है। सेवानिवृत्त होने के बाद वह चीनी मिल में संविदा पर ठेकेदार के अधीन काम करने लगा। परिजनों के मुताबिक, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा उन्हें बीते 11 माह से वेतन नहीं दिया गया, इससे उनका परिवार काफी परेशान था। इसी बात को लेकर लक्ष्मीनारायण भी बेहद चिंतित थे और बीमार हो गए थे।
विज्ञापन


रविवार रात उनकी हालत अधिक खराब हो गई। परिजन उन्हें रात में ही रुद्रपुर के एक अस्पताल में ले गए। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। श्रमिक की मौत के बाद परिजनों में मिल के जीएम के प्रति रोष पैदा हो गया। परिजन शव को लेकर चीनी मिल पहुंचे तो मौत की खबर सुनकर तमाम अन्य श्रमिक भी मिल में एकत्र हो गए और श्रमिकों ने शव वाली एंबुलेंस को जीएम कार्यालय के बाहर रोककर हंगामा शुरू कर दिया। श्रमिक और परिजन वेतन दिलाने की मांग करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होता देख मिल के प्रधान प्रबंधक राजेश गुप्ता भी अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने वालों को शांत करने का प्रयास किया, मगर हंगामा करने वाले शांत नहीं हुए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी माधो सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जीएम कार्यालय में श्रमिक नेताओं की वार्ता हुई। जीएम ने कहा कि मृतक श्रमिक उनकी मिल में ठेकेदार के अधीन काम करता था, मिल की आर्थिक हालत खराब होने के कारण वह कर्मियों का पूरा वेतन नहीं दे पाए हैं।


जीएम ने कहा कि श्रमिक का 44 हजार का भुगतान निकल रहा है, जिसमें से वह तीस हजार का भुगतान तत्काल कर रहे हैं। भुगतान मिलने पर परिजन संतुष्ट हो गए और शव को लेकर गोपालगंज चले गए।  इस दौरान बलविंद्र सिंह, गुरुप्रताप सिंह, रामपाल सिंह, राजू बाजबा आदि मौजूद रहे। जीएम ने कहा कि शासन से भुगतान मिलने पर वह सभी कर्मियों को भुगतान करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed