फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dispute

मिलक में बारातघर स्टाफ ने घरातियों को दौड़ा कर पीटा

Tue, 07 Feb 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो मिलक / रामपुर Updated Tue, 07 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शादी समारोह में मोबाइल और पर्स चोरी होने पर लड़की पक्ष और बारातघर कर्मचारियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लड़की पक्ष का आरोप है कि मंडप वालों ने राड और डंडों से महिलाओं और बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे वहां पर चीखपुकार और भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को कोतवाली उठा लाई। कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से भी नोकझोंक होती रही। इसी बीच महिलाएं और बच्चे डरे सहमे रहे। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

 बिजनौर जिले के स्योहरा निवासी ब्रज किशोर शर्मा की बेटी आकांक्षा की शादी नगर निवासी देवकी नंदन शर्मा के बेटे भारत भूषण शर्मा के साथ रविवार को थी। शादी का कार्यक्रम बिलासपुर रोड पर स्थित एक बारातघर में हुआ। रविवार रात को बारात में घुड़ चढ़ी की रस्म और जयमाला हुई। इसके बाद अन्य कार्यक्रम शुरू हुए। इसी बीच दुल्हन पक्ष की रजनी शर्मा तथा एक अन्य समेत दो के मोबाइल चोरी हो गए। इसके अलावा विपिन शर्मा, पुष्पा शर्मा, सोनू शर्मा, अखिलेश शर्मा तथा ब्रज किशोर शर्मा के पर्स चोरी हो गए। सुबह सप्तपदी की रस्म पूरी होने पर ब्रज किशोर शर्मा ने बेटी की विदाई कर दी और घर जाने के लिए बस से तैयारी करने लगे। इस बीच उन्होंने बारातघर के मैनेजर को तलब कर लिया।
विज्ञापन


मोबाइल और पर्स चोरी होने पर कर्मचारियों से नाराजगी जताते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। लड़की वालों का आरोप था कि चोरी बारातघर में काम करने वालों ने ही की है। इसको लेकर कर्मचारियों और लड़की वालों से विवाद शुरू हो गया। बताते हैं कि थोड़ी देर में बारातघर का मैनेजर भी पहुंच गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि बारातघर वालों ने गेट बंद कर दिया। राड और डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर महिलाओं और बच्चों को पीटा गया। जिससे कई लोगों के गुम चोटें आई हैं। बारातघर में मारपीट से भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। इधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस दुल्हन के पिता, चाचा और मैनेजर समेत कई लोगों को कोतवाली उठा लाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली में भी दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। ब्रजकिशोर शर्मा का आरोप है कि कुछ लोग आए और मैनेजर को अपने साथ ले गए। साथ ही बस में आग लगाने की धमकी भी दी। इधर, मारपीट से महिलाएं बदहवास थीं। लड़की की मां कोतवाली में ही बेहोश हो गई। करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे और मारपीट के दौरान बच्चे और महिलाएं सहमी रहीं। बाद में लड़की पक्ष और बारातघर पक्ष के लोगों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed