फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute between players after defeat in cricket tournament

Rampur News: क्रिकेट टूर्नामेंट में हार के बाद खिलाड़ियों में विवाद

Tue, 26 May 2026 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 26 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dispute between players after defeat in cricket tournament
पटवाई। क्षेत्र के रहेटगंज गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सोमवार शाम विवाद हो गया। हारने वाली टीम के खिलाड़ियों पर दूसरी टीम के एक खिलाड़ी से मारपीट करने और तमंचा लहराने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित खिलाड़ी ने थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच मुकाबले चल रहे थे। सोमवार शाम पटवाई और ठाकुरद्वारा की टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था। पटवाई टीम का आरोप है कि मैच में ठाकुरद्वारा टीम की हार के बाद उनके खिलाड़ी भड़क गए और पटवाई टीम के खिलाड़ी प्रिंस के साथ बैट और स्टंप से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि ठाकुरद्वारा टीम के सदस्यों ने अपने गांव से एक युवक को बुलाया, जिसके हाथ में तमंचा था। विवाद के दौरान कई बार तमंचा लहराने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी प्रिंस ने अपनी टीम के साथियों और अन्य लोगों के साथ देर शाम पटवाई थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed