{"_id":"591612c74f1c1b7a04852d35","slug":"dispute-between-doctor-and-mla-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पति-डाक्टर में झड़प, मामला गर्माने पर एसडीएम भी पहुंचे सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पति-डाक्टर में झड़प, मामला गर्माने पर एसडीएम भी पहुंचे सीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/ रामपुर
Updated Sat, 13 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी निरीक्षण को पहुंची विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी और डाक्टर के बीच जमकर कहासुनी हो गई। मरीजों की शिकायतों को लेकर विधायक पति ने डाक्टरों को हड़काना शुरू कर दिया।
एक चिकित्सक के बहस करने पर विधायक पति का पारा चढ़ गया और उन्होंने डाक्टर को जमकर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर एसडीएम और चिकित्साधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
चिकित्साधीक्षक द्वारा डाक्टर को चेतावनी जारी करने के आश्वासन पर विधायक पति और समर्थकों का गुस्सा शांत हुआ। उधर, डाक्टर का कहना है कि वह नौकरी छोड़ देंगे।
विज्ञापन