फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   discussion of issue of birth certifacate of abdullah azajm

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में हुई जिरह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
discussion of issue of   birth certifacate of abdullah azajm
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई जिसमें एक गवाह से जिरह हुई, जो कि पूरी नहीं हो सकी। जिसके चलते मामले में 22 मार्च को अगली सुनवाई में भी जिरह जारी रहेगी।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गंज थाने में दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम, उनके पिता सपा सांसद आजम खां और उनकी मां एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा आरोपी हैं। इस मामले में आरोप तय हो चुके हैं और तीनों आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में तारीख थी। इस मामले में एक गवाह नगर पालिका कर्मी से जिरह की गई, जो कि पूरी नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जिरह पूरी न होने के कारण अब अगली सुनवाई में भी जिरह जारी रहेगी। मामले में अगली तारीख 22 मार्च तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed