फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   disabled girls will get stypend

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली 150 दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
disabled girls will get stypend
रामपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं को दो सौ रुपये प्रोत्साहन राशि प्रति माह के हिसाब दी जाएगी। इस प्रोत्साहन राशि में दिव्यांग छात्राएं अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकेंगी। दिए जाएंगे। यह धनराशि छात्राओं को दस माह तक दी जाएगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को दो सौ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। विशिष्ट आवश्यकता वाली दिव्यांग छात्राओं को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर यह धनराशि दी जाएगी। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्रा के खाते में पहुंचेगी। शासन स्तर से जिले को 150 छात्राओं को यह धनराशि मुहैया कराए जाने के लिए लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

चयनित दिव्यांग छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन के साथ दिव्यांग छात्राओं को दिव्यांग प्रमाणपत्र समेत बैंक खाता नंबर अथवा पिता के साथ संयुक्त बैंक खाता नंबर आदि के कागजात लगाना जरूरी होगा। पूरे 10 माह की धनराशि एक बार में ही डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed