फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   did not treat student because of five hundred note, death

रामपुर में पांच सौ का नोट नहीं लिया इलाज न मिलने से छात्रा की मौत

Sat, 12 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
did not treat student because of five hundred note, death
इलाज न मिलने से छात्रा की मौत - फोटो : file
मिलक कोतवाली क्षेत्र के लाड़पुर गांव निवासी हसनैन मियां की बुखार से पीड़ित बेटी परवीन (15) की मौत इलाज न मिल पाने की वजह से हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनके पास पांच सौ के नोट थे लेकिन डाक्टर ने खुले रुपये न होने पर ढाई घंटे हाथ नहीं लगाया। बाद में दूसरे अस्पताल में भी खुले पैसे न होने की वजह से डेढ़ घंटे बैठाया। जब खुले रुपये लाकर दिए तब उपचार शुरू किया गया लेकिन परवीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


लाड़पुर की परवीन की बुखार से हालत बिगड़ने पर पिता हसनैन और परिजन उसे रामपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां के डाक्टरों ने सलाह दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी। हसनैन के अनुसार इसके बाद वे परवीन को रामपुर के डा. ताज मोहम्मद को दिखाने के लिए गए। पर्चा बनाने के लिए काउंटर पर 390 रुपये मांगे गए।  खुले पैसे नहीं होने पर रिश्तेदार के यहां पहुंचे और वहां से खुले रुपये लेकर पर्चा काउंटर पर दिए। जिसको लेकर करीब दो ढाई घंटे से ज्यादा समय गुजर चुका था।
विज्ञापन


इस बीच बेटी चीखती-चिल्लाती रही। पर्चा बनाने के बाद तब डा. ताज मोहम्मद ने परवीन को देखा और उन्होंने नोवा अस्पताल भेज दिया। जहां पर परवीन को भर्ती करने के अस्पताल में 25 रुपये जमा कराने को कहा, लेकिन खुले पैसे न होने से करीब डेढ घंटे तक बैठाए रखा। बाद में पांच सौ के ही नोट लेकर भर्ती कर लिया। इससे इलाज में  देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परवीन के पिता हसनैन का कहना है कि यदि उनकी बेटी को यदि दो घंटे पहले देखकर भर्ती कर लिया जाता। तब शायद उनकी बेटी सही हो सकती थी। उधर, इलाज करने वाले डाक्टरों डा ताज मुहम्मद और डा शारिक का कहना है कि लड़की की हालत सीरियस थी। पैसे की वजह से इलाज में देरी का आरोप गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed