फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dharna on azam khan residence

आजम खां के आवास पर 25 को देंगे धरना

Mon, 23 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
dharna on azam khan residence
अधिकारियों की कार्यशैली से क्षुब्ध किसानों ने नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के आवास पर धरना देने का एलान किया है। धरने को हाईकमान ने भी हरी झंडी दे दी है। कार्यकर्ता आंदोलन को सफल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकतर सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं।


नहरों भी पानी नहीं है। नहरों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये का घपला किया गया। धान खरीद केंद्र भी कागजों में चल रहे हैं। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिला है। समाजवादी पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन



अधिकारियों की कार्यशैली से क्षुब्ध भाकियू ने नगर विकास मंत्री आजम खां के आवास या कार्यालय पर 25 नवंबर से धरना देने का ऐलान किया है। धरने को सफल बनाने के लिए सोमवार को भी कार्यालय पर भाकियू की पंचायत बुलाई। उसमें धरने की रणनीति बनाई। धरने पर बैठने वाले किसानों की भी सूची तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बात हो गई है। उन्होंने भी मंत्री के आवास पर धरने की स्वीकृति दे दी है। आश्वासन दिया है कि आंदोलन का राष्ट्रीय नेतृत्व का पूरा समर्थन मिलेगा। पंचायत में वीरेंद्र सिंह, होरी लाल, निरोत्तम सिंह, रामकुमार सिंह, तंजीम अली, मंसूर अली, आबिद हुसैन, सुरेश सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed