{"_id":"68f0059fc7fd8d2db80817f9","slug":"dhanteras-the-shine-of-utensils-started-shining-in-the-markets-rampur-news-c-282-1-rmp1001-155872-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : बाजारों में चमकने लगी बर्तनों की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : बाजारों में चमकने लगी बर्तनों की चमक
विज्ञापन
रामपुर। धनतेरस की रौनक बाजारों में दिखने लगी है। ज्वालानगर, नया गंज और हाथीखाना क्षेत्र में बर्तनों की दुकानें आकर्षक डिजाइन वाले उत्पादों से सज गई हैं। इस बार डिजाइनर टिफिन, गिलास और कटोरियां ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रही हैं।
बाजार में गिलास 15 से 50 रुपये, थाली 50 से 180 रुपये, कटोरी 15 से 80 रुपये और टिफिन 50 से 180 रुपये तक में उपलब्ध हैं। बर्तनों के साथ ही झाडू और नमक की भी खरीदारी त्योहार पर शुभ मानी जाती है, जिसकी दुकानों पर अलग से व्यवस्था की गई है।
व्यापारी त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं। तीन दिन बाद धनतेरस पर बाजारों में काफी भीड़ की संभावना है, जिसको देखते हुए दुकानदारों ने पहले ही सामान की भरपूर व्यवस्था कर ली है।