फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dhakiya teenager drowned in Ramganga, body found after 25 hours

Rampur News: रामगंगा में डूबा ढकिया का किशोर, 25 घंटे बाद मिला शव

Mon, 30 Mar 2026 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dhakiya teenager drowned in Ramganga, body found after 25 hours
शाहबाद (रामपुर)। ढकिया गांव के एक किशोर बरेली जनपद में रामगंगा नदी में डूब गया। ढकिया निवासी ओमवीर का बेटा अर्जुन (14) बरेली के मीरगंज क्षेत्र के मनकरा गांव में अपनी बहन संगीता के यहां मेहमानदारी में गया था। इस दौरान रामगंगा नदी के कैलाश गिरि घाट पर शनिवार शाम नहाने के दौरान अर्जुन समेत तीन किशोर डूब गए। इनमें दो को बचा लिया गया लेकिन अर्जुन गहरे पानी में समा गया। 25 घंटे बाद अर्जुन का शव बरेली एनडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मीरगंज थाना क्षेत्र के मनकरा गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से 50-60 लोग कैलाश गिरि घाट पर भंडारा करने गए थे। कुछ लोग रामगंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान गांव के अनमोल, कपिल और ढकिया निवासी अर्जुन गहरे पानी में चले गए। तीनों को डूबते देख मौके पर मौजूद लोगों ने अनमोल और कपिल को बचा लिया लेकिन अर्जुन का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिरौली थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। रविवार को सुबह से शाम तक एनडीआरएफ टीम नदी में सर्च अभियान चलाती रही। रविवार देर शाम किशोर का शव उतराता मिला। अर्जुन की मौत की खबर सुनकर ढकिया में उसकी दादी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
14 साल बाद फिर टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़
शाहबाद। अर्जुन की मौत की खबर से परिवार एक बार फिर गहरे सदमे में है। परिजनों के अनुसार, उसकी मां सुषमा का निधन तब हो गया था, जब वह डेढ़ महीने का था। इसके बाद दादी ने ही उसका पालन-पोषण किया। शनिवार को हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और 14 साल बाद फिर यह दुखद घटना परिवार को झकझोर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed