फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Devotional songs of Maa Durga enthralled the gathering, worshiped Maa with pomp and show

Rampur News: मां दुर्गा के भक्ति गीतों ने बांधा समा, धूमधाम से किया मां का पूजन-अर्चन

Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 22 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Devotional songs of Maa Durga enthralled the gathering, worshiped Maa with pomp and show
रामपुर। बंगाली कल्चर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को धूमधाम से दुर्गा आराधना की गई। इस दौरान भक्तों ने मां के जयकारे लगाये और आरती पाठ किया। माता को चुनरी ओढ़ाकर श्रृंगार व साज-सज्जा के साथ गुलाल उड़ाकर छंद और भजन गाये। बच्चे, बुजुर्गों ने भी मां दुर्गा पूजन-अर्चन श्रद्वा के साथ किया।
विज्ञापन

आदर्श धर्मशाला सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा का आगमन गीत बंगाली महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सपना अधिकारी, शिप्रा दास, अंजलि दास, मीना राय, सुष्मिता, मिथुन दास, अंकिता मुखर्जी ने एक स्वर में मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया। एक बड़ी थाल में रोली-हल्दी मिलाकर मां के मस्तक पर तिलक किया। इसके साथ ही माता को चुनरी ओढ़ाकर भोग लगाया और फिर एक से बढ़कर एक गीतों ने समां बांध दिया। महिलाओं ने ने माता के छंद, पाठ किया। जिससे पूरा पांडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। इस अवसर पर डॉ. एसपी अधिकारी, श्यामा प्रसाद दास, डीजे राय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed