फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Development work will be done in Bilaspur with a cost of Rs 3.60 crore.

Rampur News: बिलासपुर में 3.60 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Sun, 22 Dec 2024 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Bilaspur with a cost of Rs 3.60 crore.
बिलासपुर। नगर पालिका परिषद नगर के विकास में अब चार चांद लगाने वाली है। विभिन्न योजनाओं के तहत पूरे नगर में करीब तीन करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन ने विकास कार्य कराने के लिए तीन करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल के अनुसार उन्होंने करीब चार माह पूर्व बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव कराकर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के सहयोग से शासन ने विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि में पंडित दीन दयाल योजना के तहत करीब एक करोड़ की लागत से नगर में भाखड़ा डैम से लेकर एसडीएम कोर्ट तक रोड के दोनों और बिजली के खंभे व लाइट लगेंगी। एक करोड़ रुपये की लागत से राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के आवास के आसपास क्षेत्र महेश गार्डन, बाजार कलां, टांडा हुरमतनगर आदि वार्डो में सीसी रोड डलवाई जाएंगी। एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से नगर के मोहल्ला साहूकारा आदि मोहल्लों में सड़क के दोनों तरफ आरसीसी की नाली व नालियों के ऊपर स्लैब डाले जाएंगे, ताकि यातायात व्यवस्था और बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed