फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dev won gold medal in discus throw in state level competition

Rampur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में देव ने चक्का फेंक में जीता स्वर्ण पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Dev won gold medal in discus throw in state level competition
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा व शैक्षिक प्रतियोगिता में रामपुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। करखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के देव कुमार ने चक्का फेंक में स्वर्ण पदक, जबकि फुटबाल में उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकनगर बिलासपुर की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा क्रिकेट में रामपुर की लड़कियां उपविजेता रहीं।लखनऊ के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के सब सेंटर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। जिसमें रामपुर से फुटबॉल, क्रिकेट, पीटी एवं विशेष प्रदर्शन, रिले रेस, चक्का फेंक, गोला फेंक, कुश्ती, कबड्डी, खो- खो में मंडल स्तर पर प्रथम आए खिलाड़ियों और टीमों का एक दल प्रतिभाग कर रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रामपुर द्वादश मंडल मुरादाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन की समाप्ति तक विभिन्न टीमें फाइनल में प्रवेश कर गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय करखेड़ा के देव कुमार ने चक्का फेक में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद एवं मंडल का नाम प्रदेश में रोशन किया है। फुटबाल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकनगर बिलासपुर की टीम पेनल्टी शूटआउट में प्रदेश में उपविजेता बनीं। कड़े संघर्ष में गोरखपुर और रामपुर का फुटबाल का मुकाबला रहा, परंतु दोनों ही टीमें बराबरी पर रही। अंत में पेनल्टी शूटआउट में 3-4 से फुटबाल टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

क्रिकेट में भी बालिका वर्ग की टीम उपविजेता बनी। पीटी प्रदर्शन में भी जनपद की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई है। इसके अतिरिक्त रिले दौड़ में भी टीम फाइनल में प्रवेश कर गई, जिनका फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। इसके साथ ही कुश्ती के बालिका वर्ग (30-35 किलोग्राम ) भार में कंपोजिट विद्यालय नानकार मिलक की प्रीति यादव ने सिल्वर मेडल जीता। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सलीम मियां, व्यायाम शिक्षिका अनीसा लतीफ, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुख लाल सिंह, आनंद सिंह भंडारी, मनोज गुज्जर, गोविंद नारायण, निर्मल चंद रॉय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed