{"_id":"6358287e2ffa2c78186ef94e","slug":"details-of-tainted-colleges-sought-before-determination-of-examination-center-rampur-news-mbd4453618126","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र निर्धारण से पहले मांगा दागी कॉलेजों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र निर्धारण से पहले मांगा दागी कॉलेजों का ब्योरा
विज्ञापन

रामपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अब पिछली बोर्ड परीक्षाओं में विवादित रहे कॉलेजों का माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ब्योरा तलब कर लिया है। कॉलेजों पर परीक्षा के दौरान क्या-क्या अव्यवस्थाएं हुईं, इसकी पूरी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को केंद्रों के निर्धारण करने से पहले देनी होगी। आदेश मिलने के बाद विभागीय अफसर अब दागी कॉलेजों की सूची बनाने में लग गए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी महीने में प्रस्तावित हैं। परीक्षाओं को पूरी तरह से नकलविहीन कराने के लिए यूपी बोर्ड द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षाओं में कोई विवादित कॉलेज केंद्र न बन जाए इसके लिए अलग से प्रक्रिया चल रही है। विगत दिनों शासन से केंद्र निर्धारण की नीति जारी हुई। परिषद ने अब केंद्र निर्धारण होने से पहले पिछली परीक्षाओं में विवादित रहे कॉलेजों का डाटा जिला विद्यालय निरीक्षक से मांगा है। परीक्षाओं के दौरान उक्त कॉलेज या केंद्र पर क्या-क्या व्यवस्थाएं खराब हुई। प्रश्न पत्र बांटते समय कोई गलत पेपर खुला हुआ हो, सामूहिक नकल या फिर कोई अन्य विवाद सामने आया है। इसके बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरा डाटा यूपी बोर्ड में भेजना होगा।
-4 कॉलेज हो चुके हैं डिबार
गत वर्षों में बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए यूपी बोर्ड द्वारा जिले में 4 कॉलेजों को डिबार घोषित किया जा चुका है। विभाग के अनुसार अब जो नए परीक्षा केंद्र बनेंगे उनमें किसी ऐसे कॉलेज को शामिल नहीं किया जाएगा जो डिबार रहा होगा। प्रस्तावित सूची में यदि कोई कॉलेज विवादित या दागी मिलता है तो उसे भी हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र निर्धारण से पहले विगत परीक्षाओं में दागी रहे कॉलेजों की सूची तैयार की जा रही है। इस पर अभी सत्यापन का काम चल रहा है। नवंबर के अंत तक सूची तैयार करके इसे शासन में भेज दिया जाएगा। दागी कॉलेजों पर बोर्ड से ही कार्रवाई होगी।
-डॉ. प्रदीप कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक