फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Deputy Collector raided ARTO office, one detained

डिप्टी कलेक्टर का एआरटीओ कार्यालय पर छापा, एक को लिया हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deputy Collector raided ARTO office, one detained
डिप्टी कलक्टर का एआरटीओ कार्यालय पर छापा, एक को लिया हिरासत में
विज्ञापन

कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर डीएम के आदेश पर की गई छापेमारी
एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया, शांतिभंग में चालान
रामपुर। दलाली की शिकायत के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर डिप्टी कलक्टर ने एआरटीओ कार्यालय पर छापेमारी की। इस दौरान कार्यालय में एक अनाधिकृत व्यक्ति पकड़ा गया। हिरासत मे लेकर पुलिस ने उस पर शांतिभंग की कार्रवाई की।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर डिप्टी कलक्टर अशोक कुमार ने सुबह 10:35 बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर छापेमारी की। उनके आते ही कार्यालय के आसपास भगदड़ मच गई। मौके पर नाहिद हुसैन पुत्र नवाब हुसैन को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध पाए जाने पर अजीतपुर चौकी भेजा गया, जहां उसका धारा 151 के अंतर्गत चालान कराया गया। वहीं, डिप्टी कलक्टर ने एआरटीओ कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आए हुए लोगों से बातचीत की तथा उनसे किसी भी प्रकार की अवैध धनराशि लेने या दलालों द्वारा परेशान करने के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। एआरटीओ कार्यालय में जनता की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर सक्रिय दलालों के विरुद्ध कार्रवाई के दृष्टिगत यह छापेमारी की गई थी। डीएम ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर में किसी भी रूप में अनाधिकृत एवं गैर जरूरत के लोगों की सक्रियता नहीं होनी चाहिए। भविष्य में पुन: औचक छापेमारी के दौरान यदि दलालों एवं अनाधिकृत लोगों की सक्रियता पाई गई, तो कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed