{"_id":"650d19583c0e2175850edfa6","slug":"deputy-chief-minister-maurya-will-visit-rampu-district-today-meet-bjp-workers-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: उपमुख्यमंत्री मौर्य आज जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: उपमुख्यमंत्री मौर्य आज जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
Fri, 22 Sep 2023 10:05 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 22 Sep 2023 10:05 AM IST
सार
प्रशासन ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन के मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12.35 बजे वह विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा अफसरों के साथ करेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को रामपुर आएंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम मिलने के बाद प्रशासन ने सभी तैयारियां भी पूरी कर लीं हैं। चार्ज संभालते ही एसपी ने राजेश द्विवेदी ने हेलीपैड से लेकर डिप्टी सीएम के निर्धारित कार्यक्रमों के रूट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन के मैदान पर उतरेंगे। वहां से सीधे भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12.35 बजे वह विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा अफसरों के साथ करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही जनपद की विकासशील योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दोपहर ढाई बजे वह लखनऊ रवाना होंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन