फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dengue suspected senior advocate dies in Shahbad

शाहबाद में डेंगू आशंकित वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dengue suspected senior advocate dies in Shahbad
शाहबाद। डेंगू आशंकित वरिष्ठ अधिवक्ता को बेहतर उपचार के लिए परिजन दिल्ली लेकर जा रहे थे, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता की मौत की खबर सुनने के बाद उनके आवास पर क्षेत्र के लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अमीर अली खान निवासी अधिवक्ता श्याम कुमार शर्मा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष थे। साथ ही भाजपा से भी जुड़े थे। उन्हें कुछ दिन पूर्व तेज बुखार आया था। बुखार आने के कारण उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उनमें डेंगू की आशंका जताई गई थी। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर अधिवक्ता को वेंटिलेटर पर रख दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उनकी हालत और बिगड़ने लगी। लिहाजा, परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल ले जा रहे थे। गाजियाबाद पहुंचते ही अधिवक्ता ने दम तोड़ दिया। वहीं, अधिवक्ता की मौत की खबर सुनकर साथी अधिवक्ताओं में शौक की लहर दौड़ गई। मंगलवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे, जिनमें अधिवक्ता मनोज भारद्वाज, व्यापारी नेता मुकेश चंद्र गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुरेश बाबू गुप्ता, मनीष शर्मा, समेत रामपुर से आए नेतागण आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed