{"_id":"800bd40e5b25a1fbcfde8948f2aa99f0","slug":"dengu-symptoms-in-software-enjineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो और डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो और डेंगू की चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू के डंक का दंश लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू लोगों पर तेजी से शिकंजा कस रहा है। लगातार डेंगू पीड़ित सामने आ रहे हैं। अब नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो और युवकों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों डेंगू पीड़ितों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में बुखार का कहर नियंत्रण से बाहर होता दिख रहा है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है। जिले में रोजाना कोई न कोई बुखार पीड़ित दम तोड़ रहा है। लगभग रोजाना ही डेंगू और जापानी इंसेफ्लाइटिस पीड़ित सामने आ रहे हैं।
बिलासपुर के एक युवक और नगर क्षेत्र की एक महिला और युवक के बाद अब नगर क्षेत्र के ही दो और युवक डेंगू की चपेट में आ गए हैं। नगर के मोहल्ला महल सराया निवासी राहुल सक्सेना दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जोकि पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित हैं। परिजनों ने जब उनकी जांच कराईं तो एक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
राहुल के प्लेटलेट्स भी काफी कम हो गए हैं। परिजनों ने राहुल सक्सेना को गाजियाबाद के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही नगर के ही बरेली गेट निवासी रहमान लतीफ के बेटे रेहान लतीफ भी डेंगू की चपेट में आ गया है। रेहान को पिछले करीब 11 दिनों से बुखार है।
रेहान के पिता ने बताया कि बुखार आने पर वो रेहान को सबसे पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पर इमरजेंसी में ही कई बहाने बनाकर भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया। लाभ न मिलने पर डेंगू की जांच कराई। इसमें डेंगू पॉजीटिव आने पर उन्होंने गुरुवार रात रेहान को मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।