फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demonstration of councilors against accountant in Kemri Nagar Panchayat

Rampur News: केमरी नगर पंचायत में लेखाकार के खिलाफ सभासदों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of councilors against accountant in Kemri Nagar Panchayat
रामपुर। केमरी नगर पंचायत सभासदों ने नगर पंचायत केमरी के लेखाकार के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लेखाकार को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को केमरी नगर पंचायत के सभासद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने केमरी नगर पंचायत में तैनात लेखाकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने आरोप लगाया कि केमरी नगर पंचायत में तैनात लेखाकार के पिता चौकीदार पद पर तैनात थे। पिता की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उनके आश्रित के रूप में लेखाकार पद पर तैनात हुए। मगर, अनुभव कम होने के कारण कार्यालय के कामों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि उनके द्वारा अगर किसी टेंडर से संबंधित किसी भी प्रकार का ब्योरा लेखाकार से मांगा जाता है तो वह देने से इन्कार कर देते है। सभासदों ने लेखाकार को हटाकर जगह किसी अन्य कर्मचारी की तैनाती की मांग की है। वहीं सभासदों ने केमरी में पांच राशन डीलरों पर कम राशन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में जांच कराने और राशन की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है। इस मौके पर शकील अहमद अंसारी, फैजान सैफी, नियाज अहमद, शारिक परवेज, अब्दुल अय्यूब, राजदा अंसारी, शमसीला, गुलअफशा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed