{"_id":"628bdbd1176738376e4b9f9a","slug":"demanding-to-remove-ar-cooprative-rampur-news-mbd4290524161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआर को-ऑपरेटिव को हटाने की मांग पर अड़े पैक्स सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआर को-ऑपरेटिव को हटाने की मांग पर अड़े पैक्स सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पैक्स सचिव एआर को-ऑपरेटिव को हटाने की मांग पर अड़ गए हैं। इसको लेकर पैक्स सचिवों ने एआर को-ऑपरेटिव के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक एआर को-ऑपरेटिव नहीं हटाया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सोमवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पैक्स सचिव वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले समिति सचिव विकास भवन परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। समिति सचिवों ने आरोप लगाया कि एआर को-ऑपरेटिव ने रामपुर में भ्रष्टाचार, तानाशाही, दमनकारी आचरण अपना रखा है। इसके विरुद्ध 12, 17 और 20 मई को लगातार लिखित शिकायतें की गईं, लेकिन इसके बाद भी एआर को-ऑपरेटिव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में मजबूरन सचिवों को आंदोलन की राह पर आगे बढ़ना पड़ रहा है। उन्होंने एआर को-ऑपरेटिव को हटाते हुए मुख्यालय से अटैच करने की मांग की है। धरने की अध्यक्षता राजेश कुमार मौर्य तथा संचालन राजेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह चौहान, वीरपाल गंगवार, हरिओम बाबू, एहसान अली, सुशील कुमार शर्मा, खालिद रजा, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव रमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।