फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demanded the arrest of the accused of assault

अधिवक्ता से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demanded the arrest of the accused of assault
स्वार। भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट को लेकर सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल कोतवाल से मिला और मारपीट करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को सीनियर बार वेलफेयर के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल कोतवाल आरएस बघेल से मिला। जिसमें अवगत करा गया कि नगर पंचायत नरपत नगर निवासी अधिवक्ता मेहबूब अली के बेटे जिया मलिक के साथ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर आरोपियों ने अधिवक्ता मेहबूब अली पर भी हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। सीनियर बार अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की। इस दौरान कोतवाल ने अधिवक्ताओं को आरोपियों कर खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान बार अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, दिलीप अरोरा, अथर फईम, बैभव सक्सेना, रफीक अहमद, महमूद अहमद, जुनैद मिर्जा, केवल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed