फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand for action against those involved in fraud in mass marriage scheme

Rampur News: सामूहिक विवाह योजना में घपलेबाजी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against those involved in fraud in mass marriage scheme
रामपुर। सामूहिक विवाह योजना के आवेदनों की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आ जाने के बाद कार्रवाई की मांग की जा रही है। सामूहिक विवाह योजना में समान समेत 51 हजार रुपये का शादी अनुदान दिया जाता है। लेकिन शाहबाद में बिचौलियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पहले लाभार्थी तैयार किए। उसके बाद फर्जी शादी के लिए आवेदन प्रस्तुत कर दिए। नगर पंचायत में करीब 189 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों की जब जांच शुरू हुई तो फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। जांच के दौरान 189 आवेदन में से 25 आवेदन पात्रता की श्रेणी में आए। शेष 164 आवेदन फर्जी पाए गए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस पूरे प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद अब हर तरफ से घपला करने वाले बिचौलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है। पहले सभासद बब्लू मियां ने एफआईआर की मांग उठाई थी। अब अपराध निरोधक समिति के प्रांतीय सचिव एवं पूर्व जेल पर्यवेक्षक ने घपला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को लेकर वह डीएम से मिलेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। उधर सुहैल खान असरार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कहा कि वह सीएम योगी को इस पूरे प्रकरण को लेकर चिट्ठी लिखेंगे। सैफनी के भाजपा नेता एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने भी जांच कराने के बाद कठोर कार्रवाई की मांग की उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed