{"_id":"e5086d2e7edea02594fd39ce2cecec43","slug":"delhi-to-lucknow-in-4-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा लखनऊ से दिल्ली का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा लखनऊ से दिल्ली का सफर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं है जब लोग सड़क मार्ग से लखनऊ से दिल्ली साढ़े तीन घंटे में पहुंचेंगे। इसके लिए डासना से लखनऊ तक एक्सिस कंट्रोल हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। हाईवे दोनों तरफ से तीन-तीन लेन का होगा। दिल्ली के रिंग रोड को भी एक्सिस कंट्रोल हाईवे बनाया जाएगा।
गडकरी मंगलवार को रुद्रपुर के रामलीला मैदान में रामपुर-काठगोदाम हाईवे के फोरलेनिंग के शिलान्यास पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानपुर से लखनऊ के बीच आठ लेन का एक्सिस कंट्रोल हाईवे बनाया जा रहा है। हाईवे बन जाने पर कानपुर से लखनऊ के बीच की दूरी 35 मिनट में तय की जा सकेगी।
एक्सिस कंट्रोल हाईवे पर 150-160 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चल सकेंगे। गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनना है। सड़कें बेहतर होंगी तभी आर्थिक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि देहरादून से बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक 900 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर 11 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये सड़क ऐसी होगी जिस पर लैंडस्लाइडिंग का खतरा नहीं होगा। ये काम इस सरकार पांच साल पूरे होने से पहले पूरा हो जाएगा। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना का शिलान्यास करेंगे। दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-देहरादून का जो प्रोजेक्ट यूपीए सरकार के कार्यकाल में आईयूए में चला गया था, उस पर काम शुरू करा दिया गया है।
मानसरोवर की यात्रा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस यात्रा के लिए नेपाल से होकर जाना पड़ता है। पिथौरागढ़ से गुंजी और गुंजी से मानसरोवर की दूरी 316 किलोमीटर है। बॉर्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) वहां पर काम कर रही है। हमारी कोशिश होगी कि अगले साल अप्रैल में हम उत्तराखंड से मानसरोवर जाएंगे और रोड खुला होगा।