फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Defence arguments begin in double murder case

Rampur News: डबल मर्डर में बचाव पक्ष की बहस शुरू

Wed, 01 Apr 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Defence arguments begin in double murder case
रामपुर। सिविल लाइंस में 14 साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में सुनवाई आखिरी दौर में पहुंच गई है। इस मामले में मंगलवार को बचाव पक्ष की बहस शुरू हो गई। इस मामले की सुनवाई तीन अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वालानगर शिव विहार कालोनी में 17 मार्च 2012 को सवेरे नाले में दो युवकों के शव मिले थे। दो बाइक भी नाले में पड़ी थी। दोनों की शिनाख्त आगापुर निवासी अजय यादव और भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

दोनों दोस्त थे। मृतक के परिजनों की ओर से ज्वालानगर निवासी शिव सेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा, भाजपा नेता अवधेश शर्मा, आगापुर निवासी प्रदीप पंडित, शहजादनगर थाना क्षेत्र के रायपुर का मझरा निवासी कल्लू, मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत धतुर्रा मेघानगला गांव निवासी मुकेश, उसका भाई बंटी, जनपद बदायूं के थाना मिठवा निवासी विक्की पंडित और ज्वालानगर निवासी वसीउर्रहमान उर्फ शबलू को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी,जिसकी सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही है। इनमें एक आरोपी शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की मृत्यु हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई अब आखिरी दौैर में पहुंच गई है। मंगलवार को इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। अब इस मामले की सुनवाई तीन अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed