फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deep mahotsave

दीप महोत्सव में देर तक थिरकतीं रहीं महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
deep mahotsave
रामपुर।महिला कल्याण समिति की ओर से हुए दीप महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य और गायन में धमाल मचा दिया। देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

शनिवार की रात कोसी मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में हुए समारोह का शुभारंभ उपाध्यक्ष मधु अग्रवाल और सचिव रेखा रस्तोगी समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दीप प्रजवल्लित कर किया। इसके बाद शुरु हुई कार्यक्रमों की धूम। जोयल गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। साड़ी एवं घाघरा सज्जा में उल्लास पूर्वक प्रतिभाग कर जमकर तालियां बटोरीं। एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुुत किए। रंगोली प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने हुनर का जलबा दिखाया। आकर्षक रंगोलियों ने समारोह की शोभा बढ़ा दी। हाऊजी और सरप्राइज गेम्स में भी महिलाओं ने प्रतिभाग कर खूब मनोरंजन किया। आकर्षक परिधान पहने महिलाओं ने जमकर डांडिया नृत्य किया। समारोह में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस इस दौरान अंजलि गोयल, रूपम आर्य, विजय दिवाकर, इंदिरा लाल, प्रीति जैन, अंजु जैन, आशा अरोरा, पुष्पा गुप्ता, स्मिता जैन, आभा सिंह, वंदना रस्तोगी, डा. विजय लक्ष्मी समेत महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed