फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody of women found in disabled coach in train

रानीखेत एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में महिला यात्री मृत अवस्था में मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
deadbody of women found in disabled coach in train
रामपुर। जैसलमेर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में महिला यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक्सप्रेस के रामपुर रुकने पर स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी के मुताबिक महिला की शिनाख्त दिल्ली के शांतिदेवी (55) के रूप में की गई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात जीआरपी रामपुर को सूचना मिली कि जैसलमेर से चलकर काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस के दिव्यांग के लिए आरक्षित कोच में एक महिला मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जीआरपी प्रभारी सिद्धार्थ कुमार प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए और ट्रेन रुकने पर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद जीआरपी ने महिला के शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की। इस बीच जीआरपी को महिला के पास से एक बैक की पासबुक मिली। जीआरपी पासबुक लेकर जीआरपी थाने आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी ने महिला के पास से मिली बैक पासबुक के आधार शिनाख्त कराने का प्रयास कर जानकारी जुटाई। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजन बृहस्पतिवार शाम जीआरपी थाने पहुंच गए। मृत महिला की बेटी मुन्नी की ससुराल पटवाई थाना क्षेत्र के बीसरा गांव में है। उसने ही शव की शिनाख्त अपनी मां शांतिदेवी के रूप में की। महिला दिल्ली से ट्रेन से रामपुर जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed