फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dead body of truck driver found in truck

मंसूरपुर बाईपास पर हुए हादसे में एक ट्रक के चालक की जलकर मौत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
dead body of truck driver found in truck
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंसूरपुर बाईपास पर रविवार की रात में तीन ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिनमें पलट गए दो ट्रकों में आग लग गई। करीब चार घंटे की मश्क्कत के बाद आग बुझाने पर एक ट्रक में चालक की जली हुई लाश मिली है। उसकी पहचान राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव निवासी सीताराम के रूप में हुई है। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंसूरपुर बाईपास पर रविवर की शाम करीब साढ़े सात बजे टाइल्स भरा ट्रक आर जे 52 जीए 3515 मुरादाबाद से बरेली की तरफ जा रहा था, जिसको राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव निवासी सीताराम (44) चला रहा था। बरेली की ओर से मुरादाबाद की ओर जा रहे कच्चा लोहा लदे दूसरे ट्रक एचआर 55 एस 8515 को मुजफ्फरनगर निवासी चालक कमलदीप अपने साथी हेल्पर दीपक के साथ कोलकाता से ला रहा था। उसे कच्चा लोहा मुजफ्फरनगर लेकर जाना था। इस ट्रक के पीछे बांस भरा ट्रक डीएल 1 जीसी 5347 ओवरटेक करने के प्रयास में आगे बढ़ा। जगह पर्याप्त न होने की वजह से तीनों ट्रकों में भिड़ंत हो गई। बांस और टाइल्स से भरे दो ट्रक पलट गए और दोनों में भीषण आग लग गई। आग पर बुझाने में फायर बिग्रेड को करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस को टाइल्स भरे ट्रक में चालक की सीट पर एक जली लाश मिली, जिसकी पहचान राजस्थान के टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव निवासी सीताराम के रूप में हुई है। चालक सीताराम ही इस ट्रक को चला रहा था। पीछे से भिड़े कच्चे लोहे से भरे ट्रक के चालक कमलदीप व हेल्पर दीपक को बुरी तरह घायलावस्था में पुलिस ने ट्रक से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

000
ग्रामीणों ने हेल्पर को ट्रक से निकालकर पहुंचाया अस्पताल
रामपुर। तीन ट्रकों की भिडंत के बाद दो ट्रकों में आग लगने पर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े थे। ग्रामीणों ने बांस से भरे ट्रक के हेल्पर सीतापुर जिले के मोहोली थाना क्षेत्र के परसेरा गांव निवासी जनार्दन को ट्रक से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि बाद में अस्पताल से एक घायल के भर्ती होने की सूचना मिली थी। हादसा स्थल के पास में ही एक एंबुलेंस खड़ी थी जिसमें ग्रामीणों ने घायल को भेजकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ट्रक के चालक ने कूदकर बचाई जान
रामपुर। असम से ट्रक में बांस लेकर दिल्ली जा रहे ट्रक चालक राजन शुक्ला ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक से उनके ट्रक की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें टाइल्स भरे ट्रक में आग लग गई थी। आग की लपटें उठती देख मैं ट्रक से कूद गया। लेकिन, मेरा हेल्पर जनार्दन ट्रक में सो रहे था। जिस कारण वो कूद नहीं पाया था। हादसें के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही हेल्पर को घायलावस्था में निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed